Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजनपद रुद्रप्रयाग: गुलाबराय मैदान में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी, एसपी अक्षय...

जनपद रुद्रप्रयाग: गुलाबराय मैदान में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी, एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने की गोष्ठी और दिए निर्देश

आप को बता दे

गणतन्त्र दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

आज पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जनपद में 26 जनवरी (गणतन्त्र दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाली पुलिस परेड की तैयारियों के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उनके द्वारा जनपद में गत वर्षों में आयोजित होने वाली परेड के सम्बन्घ में जानकारी ली गयी। उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अवगत कराया गया कि जनपद मुख्यालय में गुलाबराय मैदान में भव्य पुलिस परेड का आयोजन किया जाता है। आयोजित होने वाली परेड में जिला पुलिस, होमगार्डस, एन.सी.सी. व एन.एस.एस. की टोलियों के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन होता है। पुलिस विभाग से संचार शाखा व अग्निशमन इकाई की झांकियां भी सम्मिलित होती हैं।

पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया गया कि परेड हेतु टोलियों का चयन, परेड की साज सज्जा, ग्राउण्ड का सौन्दर्यीकरण इत्यादि की तैयारियों के सापेक्ष अपेक्षित कार्यवाही समय से करने के निर्देश दिये गये। अग्निशमन इकाई के स्तर से की जाने वाली कार्यवाही, परेड ग्राउण्ड की साफ-सफाई तथा समतलीकरण हेतु सम्बन्धित विभागों से पत्राचार करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई रुद्रप्रयाग को परेड के दौरान आमन्त्रित किये जाने वाले महानुभावों की सूची तैयार किये जाने तथा निमन्त्रण पत्र का ड्राफ्ट (डिजाइन) तैयार किये जाने हेतु मीडिया सैल प्रभारी को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने स्वयं गुलाबराय मैदान का निरीक्षण कर परेड हेतु आवश्यक व्यवस्थायें किये जाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments