Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजनपद उत्तरकाशी: धरासू, हर्षिल और मनेरी में पुलिस का नशामुक्ति जागरूकता अभियान,...

जनपद उत्तरकाशी: धरासू, हर्षिल और मनेरी में पुलिस का नशामुक्ति जागरूकता अभियान, ग्रामीणों और छात्रों को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर भी दी जानकारी

आप को बता दे

-नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार चला रही जनजागरुकता अभियान

 पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.01.2025 को थाना धरासू पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर चिन्यालीसौड़ मे चल रहे आर0एस0एस0 प्रशिक्षण शिविर मे स्वयं सेवकों एवं आचार्यगण को तथा नगुण बैरियर पर स्थानीय लोगों, श्रमिकों व राहगिरों को नशे के दुष्प्रभाव की व्यापक जानकारी देते हुये जागरुक किया गया, सभी को नशा विरोधी शपथ दिलाने के साथ ही साइबर अपराध व यातायात नियमों की जानकारी भी दी गयी।

वहीं थाना हर्षिल पुलिस द्वारा झाला गांव में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध तथा महिला अपराधों के प्रति जागरुक किया गया, इस दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों को आपातकालीन नम्बर 112 व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी भी दी गयी। जबकि कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा कस्बा लाटा में स्थानीय लोगों/व्यापारियों के साथ चौपाल आयोजित कर सभी को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध तथा महिला अपराधों की जानकारी देते हुये नशा विरोधी शपथ दिलाई गयी व नशे से सम्बन्धित जनजागरुकता पम्पलेट वितरित किये गये।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments