Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचम्पावत: निकाय चुनाव 2024-25 की तैयारियों के तहत शिवराज सिंह राणा ने...

चम्पावत: निकाय चुनाव 2024-25 की तैयारियों के तहत शिवराज सिंह राणा ने टनकपुर और बनबसा क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पुलिस बैरियर और मतदान केंद्रों पर दिए सख्त निर्देश

आप को बता दे

जनपद चम्पावत

नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु  शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक  टनकपुर द्वारा बनबसा तथा टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले पुलिस बैरियर तथा मतदान केंद्रो का किया गया निरीक्षण

बैरियर मे नियुक्त पुलिस अधिकारीयों/ कर्मचारीगण को दिन-रात सघन चेकिंग के दिए गए निर्देश

आज दिनांक 03.01.2025 को अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना बनबसा में धनुष पुल तथा जगपुड़ा पुल मे स्थापित पुलिस बैरियर, पूर्णागिरि इंटर कॉलेज तथा नगर पंचायत बनबसा में स्थापित मतदान केंद्रो थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत ककराली गेट में स्थित पुलिस बैरियर में नियुक्त पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को दिन-रात सतर्क होकर प्रभावी चेकिंग किए जाने, अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने आदि हेतु निर्देशित किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments