Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: नशा और साइबर अपराधों पर जनजागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ...

उत्तरकाशी: नशा और साइबर अपराधों पर जनजागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ के जरिये छात्रों और ग्रामीणों को किया जागरूक

आप को बता दे

उत्तरकाशी पुलिस ने जनजागरुकता कार्यक्रम, रैली व नुक्कड नाटक के माध्यम से छात्र/छात्राओं व लोगों को दी नशा, साइबर व महिला अपराधों की जानकारी

युवाओं व आम जनजनमानस को नशा, साईबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहें नशामुक्त/जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत आज 31 दिसम्बर 2024 को मोरी पुलिस द्वारा रा0इ0कॉलेज मोरी में छात्र-छात्राओं तथा थाना बडकोट पुलिस द्वारा ब्रह्मकुमारी के सहयोग से रा0इ0कॉ0 बडकोट के NSS स्वयं सेवकों को नशा, साइबर, यातायात एवं महिला सम्बन्धी अपराध एवं अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुये नशा विरोधी शपथ दिलाई गयी, मोरी पुलिस द्वारा छात्र/छात्राओं के साथ मोरी बाजार में जनजागरुकता रैली निकालकर आम जनमानस को नशे के प्रति सजग किया गया।

वहीं थाना धरासू पुलिस द्वारा रा0इ0कॉ0 बनचौरा व ग्राम चुपलिया में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं व ग्रामीणों को नशा, साइबर व यातायात व महिला अपराधों के प्रति जागरुक करने के साथ ही ग्राम चिन्यालीसौड पीपलमंडी में रा0इ0कॉ0 चिन्यालीसौड के छात्र/छात्राओं के सहयोग से नुक्कड नाटक कर स्थानीय लोगों, व्यापारियों व राहगिरों को नशे के दुष्प्रभावों व साइबर अपराधों के प्रति जागरुक किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments