आप को बता दे
मानव तस्करी, महिला अपराधों, बाल अपराधों की रोकथाम हेतु जनपद की एएचटीयू टीम है एक्शन मोड में,
जनपद की एएचटीयू टीम ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा महिला अपराधों, बाल अपराधों, मानव तस्करी की रोकथाम और नशा मुक्ति अभियान के दृष्टिगत एएचटीयू टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया गया।
इस विशेष अभियान के तहत एएचटीयू टीम के हे0का0 दीपक सिंह खनका, का0 निर्मल किशोर और का0 रणवीर कम्बोज ने शहर के होटल और ढाबों, निर्माणाधीन कार्यस्थलों और बस स्टेशनों में सघन चेकिंग की। सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों और संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनका नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा होटल में रुकने वाले लोगों की आईडी चेक करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर त्वरित नजदीकी पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए।
टीम ने मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार और बाल अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया। इस अभियान के तहत आम जनता को इन अपराधों की पहचान और रोकथाम के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी देने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर और पंपलेट भी चस्पा किए गए।
पिथौरागढ़ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि समाज को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके।




