आप को बता दे
नशे की लत समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, जो न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्थिरता को भी खतरे में डालती है। उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान का उद्देश्य समाज को इस बुराई से मुक्त करना और लोगों को जागरूक करना है।

पुरोला में पुलिस की जनजागरुकता रैली
उत्तरकाशी जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस टीम ने पुरोला बाजार में जनजागरुकता रैली निकाली। इस रैली के दौरान स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। रैली में थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत भी मौजूद रहे।




