आप को बता दे
सड़कों पर भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों का भविष्य संवारना समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल बच्चों के जीवन को सुधारता है, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक दिशा में ले जाता है। देहरादून में डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर में बच्चे उत्साह के साथ सीख रहे हैं आखर ज्ञान
देहरादून के साधुराम इंटर कॉलेज में डीएम सविन बंसल की अभिनव प्रयास से सड़क पर बिखर रहे बच्चों की बचपन को रेस्क्यू कर संवारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ सर्वांगीण विकास पर चलायी जा रही हैं एक्टिविटी। अबोध बचपन अब बड़ी दिलचस्पी के साथ शैक्षणिक कार्य में मशगूल है।
डीएम प्रतिदिन साधुराम इंटर कॉलेज में आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर के निर्माण कार्य का मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दून की सड़कों पर भिक्षावृत्ति से संलिप्त पाए गए बच्चों की जीवन सवरता देख, डीएम का सपना साकार हो रहा है।




