आप को बता दे
अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखना समाज की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।
बागेश्वर पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रखा है। पुलिस अधीक्षक चंदशेखर घोडके के निर्देशानुसार, कोतवाली पुलिस टीम ने NBW वारंटी अभियुक्त सूरज सिंह रावत को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को उसके घर मण्डलसेरा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



