Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचंपावत: धनुषपुल में पुलिस चौकी की स्थापना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम के...

चंपावत: धनुषपुल में पुलिस चौकी की स्थापना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए उठाया गया कदम

आप को बता दे

भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित धनुषपुल क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस चौकी की स्थापना अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इस क्षेत्र में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की जा रही थी।

धनुषपुल में पुलिस चौकी की स्थापना

चंपावत जिले के थाना बनबसा क्षेत्रांतर्गत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित धनुषपुल क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार, यह कदम क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए उठाया गया है।

थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में एक मुख्य आरक्षी और एक आरक्षी की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा, धनुषपुल में स्थायी पुलिस चौकी खोले जाने के लिए उत्तराखंड शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments