आप को बता दे
ड्रग्स के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई से समाज में जागरूकता की आवश्यकता
ड्रग्स का बढ़ता कारोबार न केवल युवा पीढ़ी को प्रभावित कर रहा है, बल्कि यह समाज में अपराध और असुरक्षा को भी बढ़ावा देता है। मादक पदार्थों के दुरुपयोग से नशे की लत, मानसिक और शारीरिक बीमारियों का खतरा बढ़ता है, जिससे परिवार और समाज को गहरे संकट का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़े अपराधियों का नेटवर्क कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनता जा रहा है। समाज में नशामुक्ति और कानूनी कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियानों की आवश्यकता है, ताकि इस गंभीर समस्या को रोका जा सके।
पब्लिक मनी की ठगी कतई स्वीकार्य नहीं: जिलाधिकारी
देहरादून, 15 दिसंबर 2024
जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित राजस्व वसूली की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 जनवरी तक तहसील स्तर पर सभी बड़े बकायेदारों से शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली की धीमी गति स्वीकार्य नहीं है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शमन तामिली, इश्तेहार छपवाने और ग्राउंड स्तर पर ठोस कार्रवाई के साथ राजस्व वसूली के कार्य को आगे बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि पब्लिक के धन की ठगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बड़े बकायेदारों से राजस्व की वसूली के लिए अभियान चलाया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रभावी राजस्व नियंत्रण से एसडीएम और तहसीलदार के कार्यों की पहचान होती है और जनमानस में सुशासन का विश्वास बनता है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा की जाए और प्रत्येक सप्ताह तहसीलदार स्तर पर इसकी प्रगति का आकलन किया जाए। इसके अलावा, आबकारी विभाग से समन्वय करते हुए संबंधित मामलों में कार्रवाई तेज करने और संपत्तियों को कुर्क कर राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, और अन्य तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।



