Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: राजकीय इंटर कॉलेज मातली में फायर सर्विस टीम ने छात्रों को...

उत्तरकाशी: राजकीय इंटर कॉलेज मातली में फायर सर्विस टीम ने छात्रों को सिखाए आग से बचाव के गुर, जागरूकता शिविर आयोजित

आप को बता दे

अग्नि सुरक्षा की अनदेखी अक्सर गंभीर जान-माल की हानि का कारण बनती है। आग लगने की घटनाएं न केवल संपत्ति का नुकसान करती हैं, बल्कि कई बार यह अमूल्य जीवन को भी खतरे में डाल देती हैं। आग लगने के दौरान सही जानकारी और समय पर उठाए गए कदमों से बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। इसी उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तरकाशी, 14 दिसंबर 2024 – जिले में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तरकाशी फायर सर्विस टीम द्वारा राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, मातली में “अग्निशमन सुरक्षा व बचाव” शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को आग से बचाव के तरीकों और प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी देना था।

शिविर के दौरान फायर सर्विस टीम ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, शॉट सर्किट से उत्पन्न आग, पेट्रोल, डीजल और अन्य तेल आधारित आग से निपटने के तरीकों की जानकारी दी। छात्रों को आग बुझाने के उपकरणों का संचालन, उपयोग, और आग के फैलने से रोकने के प्रभावी गुर सिखाए गए।

फायर टीम ने आपातकालीन स्थितियों में अपनाए जाने वाले व्यवहार और सुरक्षा उपायों पर जोर दिया। शिविर के दौरान छात्रों ने न केवल सुरक्षा उपकरणों का प्रशिक्षण प्राप्त किया, बल्कि यह भी सीखा कि किसी भी आपदा में शांत रहकर सुरक्षा सुनिश्चित कैसे की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments