आप को बता दे
जनपद चम्पावत
पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने तथा अनुशासन बनाये रखने हेतु कराई गई पुलिस लाइन चंपावत में परेड
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण तथा दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की तैयारियों का जायजा लेकर दिये गए परीक्षा संबंधी टिप्स

आज दिनांक 13-12-2024 को अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस लाईन चंपावत परेड ग्राउंड में पुलिस बल में अनुशासन को बढ़ाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु जनपद चंपावत के सभी थाना/शाखा प्रभारियों तथा अधिनस्थ पुलिस कर्मियों को परेड कराई गई।
सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, दौड़ चाल, तेज चाल से मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया तथा पुलिस बल मे अनुशासन को बनाये रखने के लिए परेड की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस दक्षता भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की तैयारियों का जायजा लेकर परीक्षा संबंधी टिप्स दिये गए-
साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा पुलिस आरक्षी दक्षता भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी टिप्स दिये गये। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चम्पावत को भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को 02 पालियो में तैयारी कराये जाने, अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के सभी मानको की तैयार कराये जाने, साप्ताहिक रूप से अभर्थियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर अभ्यर्थियों की तैयारी में सुधार लाये जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये।



