Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध शराब तस्करी और तस्करी...

पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध शराब तस्करी और तस्करी में प्रयुक्त बुलेरो वाहन जब्त, एसएसपी रेखा यादव के निर्देशन में छापेमारी

आप को बता दे

पिथौरागढ़ पुलिस की ताबडतोड कार्यवाई, 10 पेटी अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त

पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कप्तान श्रीमती रेखा यादव के सख्त निर्देश और क्षेत्राधिकारी  परवेज अली के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध शराब की तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना और माफियाओं की गतिविधियों को जड़ से खत्म करना है।
एसएचओ कोतवाली धारचुला  विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम अ0उ0नि0 बिशन सिंह , हे0का0 आन सिंह, का0 महेश बोरा, का0 महेश बोरा , का0 कमलैश राम , का0 मोहित भाकुनी, आर्मी तिराहा धारचुला पर चेकिंग अभियान के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने अभियुक्त आदित्य नबियाल (पुत्र दिवान सिंह निवासी ग्राम नाबी धारचूला) और प्रियान्शु नबियाल (पुत्र नन्दन सिंह नबियाल निवासीअनवर चौक धारचूला)को गिरफ्तार किया। अभियुक्तो के पास से कुल 10 पेटी अवैध शराब  बरामद की गई । इसके साथ ही, अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक बुलेरो कैम्पर को भी जब्त किया गया है।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली धारचुला पिथौरागढ़ में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस कप्तान का संदेश:
रेखा यादव ने कहा कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ इस प्रकार के अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा। पिथौरागढ़ जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments