Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज ऊखीमठ में साइबर क्राइम और नशा मुक्ति...

रुद्रप्रयाग: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज ऊखीमठ में साइबर क्राइम और नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान, निरीक्षक मनोज नेगी और प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद किमोठी की सहभागिता

आप को बता दे

इंटर कॉलेज ऊखीमठ में रुद्रप्रयाग पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरुक

आज दिनांक 10 दिसंबर 2024 को निरीक्षक मनोज नेगी प्रभारी साइबर क्राइम एवं एंटी नारको टास्क फोर्स रुद्रप्रयाग द्वारा अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज ऊखीमठ में छात्र-छात्राओं एवं टीचिंग स्टाफ को साइबर क्राइम और ड्रग्स के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरुक किया गया। ड्रग्स के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुए जीवन में कभी नशा न करने तथा नशे के दुष्प्रभावों तथा इसके सेवन से हमारे स्वास्थ्य एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए जीवन में कभी भी नशा न करने तथा इससे दूरी बनाने हेतु प्रेरित किया गया, इसके साथ ही साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी हुई बातों से अवगत कराते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियां एटीएम/बैंक फ्रॉड, फेक लिंक, फ्रॉड कॉल, डिजिटल अरेस्ट व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया।
इस अवसर पर साइबर क्राइम और एंटी ड्रग्स से सम्बन्धित पम्पलेट और बुकलेट भी वितरित किए गए। जागरुकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विष्णु प्रसाद किमोठी, अन्य टीचिंग स्टाफ और चौकी प्रभारी चोपता प्रभारी सतीश चंद्र शाह सहित अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments