आप को बता दे
चोरी की घटनाओं में शामिल शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़, देहरादून और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
आजकल अपराधियों के द्वारा चोरी और अन्य अपराधों की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम जनता का जीवन संकट में पड़ रहा है। अपराधी तंत्र से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। ऐसी ही एक सफलता देहरादून और हरिद्वार पुलिस ने मिलकर प्राप्त की है।
कड़ी जांच और सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने रायवाला में हुई चोरी के मामले में शामिल शातिर बदमाश का पीछा किया। यह मुठभेड़ रात करीब 1 बजे हुई जब पुलिस ने एक संदिग्ध I10 कार का पीछा किया जो रुड़की से हरिद्वार की तरफ जा रही थी। सूचना मिलने पर, बहादराबाद पुलिस ने शांतरशाह चौकी क्षेत्र में गाड़ी की चेकिंग शुरू की, लेकिन कार ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने आत्म रक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश, फरमान, निवासी नाकुड, सहारनपुर, घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि दो अन्य आरोपी, गुल्लू और गुलफाम, मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, फरमान पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल था और उत्तरप्रदेश, देहरादून, और हरिद्वार से जेल जा चुका था। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई I20 कार और तीन फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं।
इसके अलावा, घायल बदमाश की तलाशी के दौरान उसके पास से दो जिंदा कारतूस, सोने की चेन और अंगूठी भी बरामद हुई। इस बदमाश के खिलाफ कई अभियोग पहले से दर्ज हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।



