आप को बता दे
उत्तरकाशी में पुलिस का सत्यापन अभियान, 5 मकान मालिकों के खिलाफ की गई कार्रवाई
उत्तरकाशी जिले में पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन करवाने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया है। इस अभियान का उद्देश्य संदिग्धों की निगरानी करना और अपराधों की रोकथाम करना है, खासकर उन मामलों में जहां बाहरी राज्यों से आए लोग किसी अपराधिक गतिविधि में लिप्त होते हैं। पुलिस सत्यापन न करवाने वाले मकान मालिकों और किरायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

आज दिनांक 07 दिसंबर 2024 को, सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने जोशियाड़ा और ज्ञानसू क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 80 व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा, किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 5 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने मकान मालिकों और किरायेदारों को इस बात के लिए जागरूक किया कि उन्हें शत–प्रतिशत सत्यापन करवाना अनिवार्य है। पुलिस ने उन मजदूरों, फड़-फेरी वालों और घरेलू नौकरों से भी सत्यापन करवाने की हिदायत दी जो बाहर से आकर काम कर रहे हैं।




