Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग के श्री केदारनाथ धाम में शीतकाल सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद: पुलिस अधीक्षक...

रुद्रप्रयाग के श्री केदारनाथ धाम में शीतकाल सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद: पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग और प्रभारी निरीक्षक सोनप्रयाग की निगरानी में सशस्त्र गार्ड और पेट्रोलिंग गश्त

आप को बता दे

शीतकाल अवधि में श्री केदारनाथ धाम में की गयी हैं चाक-चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था

प्रचलित वर्ष 2024 में जनपद रुद्रप्रयाग में होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा का समापन दिनांक 03 नवम्बर 2024 को श्री केदारनाथ धाम के कपाट बन्द होने के उपरान्त हो गया था। शीतकाल में श्री केदारनाथ धाम के कपाट बन्द होने के उपरान्त मन्दिर सुरक्षा हेतु सशस्त्र गार्द तथा चौकी श्री केदारनाथ में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। चौकी गौरीकुण्ड एवं कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के स्तर से समय-समय पर केदारनाथ धाम तक पहुंचने वाले पैदल ट्रैक पर पेट्रोलिंग गश्त की जाती है। श्री केदारनाथ धाम में नियुक्त पुलिस बल निरन्तर जनपद मुख्यालय के सम्पर्क में है तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा उनको सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments