आप को बता दे
पौड़ी में पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराध और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया, छात्रों और आमजन को दिए सुरक्षा टिप्स
आजकल साइबर अपराध और नशे की प्रवृत्तियाँ समाज में तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे विशेष रूप से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। साइबर ठगी, सोशल मीडिया पर अपराध, और नशे के दुष्प्रभावों ने समुदाय को गंभीर खतरे में डाल दिया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने इन समस्याओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।

पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा और नशे से बचाव के लिए जागरूकता अभियान अनवरत जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर थाना यमकेश्वर और थाना रिखणीखाल की पुलिस टीमों ने आज 30 नवंबर 2024 को विभिन्न विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
थाना यमकेश्वर पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज भृगुखाल में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, बुलिंग, डिजिटल धोखाधड़ी, और सोशल मीडिया से होने वाले अपराधों पर चर्चा की। इसके अलावा, नशे के दुष्प्रभावों, महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गई।

थाना रिखणीखाल पुलिस टीम ने पुलिस चौकी रथुवाढाब में वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबरों (साइबर हेल्पलाइन – 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098, महिला हेल्पलाइन – 1090, डायल-112) की जानकारी दी गई।
जागरूकता पंम्पलेट्स का वितरण भी किया गया, ताकि इन संदेशों को गांवों और मोहल्लों में फैलाया जा सके और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया जा सके।



