आप को बता दे
पिथौरागढ़ पुलिस ने हरिद्वार में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, जीते 4 पदक और कब्जा किया एन्टी सबोटाज ट्रॉफी
पिथौरागढ़ जनपद में पुलिस विभाग द्वारा किए गए प्रयासों और उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए, हाल ही में हरिद्वार में आयोजित 22वीं प्रादेशिक अन्तर जनपदीय, वाहिनी वैज्ञानिक अनुसंधान फोटोग्राफी, कम्प्यूटर, एन्टी सबोटाज और डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता 2024 में पिथौरागढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने अद्वितीय प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ पुलिस के प्रतिभागियों ने न केवल 4 पदक जीते, बल्कि एन्टी सबोटाज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी भी अपने नाम की।

रिपोर्ट के अनुसार, पिथौरागढ़ पुलिस के हे0 का0 बीडीएस चन्द्र किशोर ने एन्टी सबोटाज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि उप निरीक्षक मो0 हासिम को रजत पदक मिला। इसके अलावा, हे0 का0 भानुप्रताप मय डॉग (ब्रूनो) ने डॉग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया, और का0 आकाश आर्या को प्रोफेशनल वीडियोग्राफी में रजत पदक मिला।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने इन विजेताओं को बधाई दी और उनके इस शानदार प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर भी उम्मीद की जाती है।



