Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजनपद चम्पावत: बनबसा में ₹99 हजार की ऑनलाइन ठगी का मामला, वाराणसी...

जनपद चम्पावत: बनबसा में ₹99 हजार की ऑनलाइन ठगी का मामला, वाराणसी निवासी आरोपी पर नोटिस तामील

आप को बता दे

ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें, साइबर अपराधियों का जाल फैला हर कोने में

ऑनलाइन लेन-देन के बढ़ते चलन के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। यह अपराध न केवल वित्तीय नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि लोगों की व्यक्तिगत जानकारी का भी दुरुपयोग करते हैं। जागरूकता की कमी और आधुनिक तकनीकों का दुरुपयोग इन अपराधों को और अधिक जटिल बना रहा है। ऐसे में साइबर अपराधों पर नियंत्रण और ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिलाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

जनपद चम्पावत: साइबर ठगी के आरोपी पर कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद चम्पावत के बनबसा क्षेत्र में अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा ₹99,275 की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया। शिकायतकर्ता पूरन लाल वर्मा ने थाना बनबसा में सूचना दी थी कि उनके खाते से यह राशि ठगी गई। इस पर थाना बनबसा में मु0अ0सं0- 20/24 के तहत धारा 420 भादवि में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

जांच और कार्रवाई
चम्पावत पुलिस और साइबर सेल ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित से लेन-देन का विवरण प्राप्त किया। तकनीकी सहायता और सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की पहचान वाराणसी, उत्तर प्रदेश के जय कुमार पटेल के रूप में हुई।

पुलिस टीम द्वारा वाराणसी जाकर नियमानुसार आरोपी जय कुमार पटेल को नोटिस तामील कराया गया।

आरोपी का विवरण:

  • जय कुमार पटेल पुत्र कृष्ण चन्द्र पटेल, निवासी मीरापूर, बसही, थाना शिवपुर, जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश।

पुलिस टीम का योगदान:

  1. उ0नि0 अरविन्द कुमार, प्रभारी चौकी शारदा बैराज
  2. मुख्य आरक्षी धीरेंद्र सिंह
  3. आरक्षी जगदीश कन्याल
  4. आरक्षी विनोद जोशी (सर्विलांस सेल, चम्पावत)

तकनीकी सहयोग:

  • साइबर सेल टनकपुर

पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

(यह समाचार प्राप्त रिपोर्ट और पुलिस नोट के आधार पर तैयार किया गया है।)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments