Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून जनसुनवाई: 95 शिकायतों का समाधान, जिलाधिकारी सविन बंसल ने वरिष्ठ नागरिकों...

देहरादून जनसुनवाई: 95 शिकायतों का समाधान, जिलाधिकारी सविन बंसल ने वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की समस्याओं को दी प्राथमिकता

आप को बता दे

दिनांक 25 नवम्बर 2024

देहरादून में जनसुनवाई के दौरान 95 शिकायतों का समाधान, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता

देहरादून में आज (25 नवम्बर 2024) कलेक्टेªट के ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 95 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, समाज कल्याण, पुलिस, जल संस्थान, लोनिवि, एनएचआई सहित अन्य मुद्दे शामिल थे।

जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों में प्रमुख रूप से भूमि विवाद और अतिक्रमण की समस्याएं सामने आईं। शिकायतकर्ताओं ने अपनी भूमि पर अनाधिकृत कब्जे और अन्य समस्याओं का जिक्र किया। जैसे कि गल्ज्वाड़ी में वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर टीन शेड बनाने की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं, ग्राम शेरपुर निवासी ने अपनी पुस्तैनी भूमि पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा कब्जा करने और स्थानीय लोगों द्वारा धमकाए जाने की शिकायत की, जिस पर तहसीलदार विकासनगर को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, नगर निगम को ईश्वर विहार तपोवन में सड़क पर वर्षा के पानी के जमाव के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, गली माजरा में पानी बंद किए जाने की शिकायत पर जल संस्थान के अधिकारियों को संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का निर्देश दिया और अधिकारियों से कहा कि समयबद्ध तरीके से शिकायतों का समाधान किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments