Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर ओएनजीसी चौक पर सड़क...

देहरादून में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर ओएनजीसी चौक पर सड़क सुरक्षा सुधार कार्य शुरू, दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए बनेंगे थ्रीडी स्पीड ब्रेकर

आप को बता दे

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए डीएम के दिशा-निर्देशों के बाद ओएनजीसी चौक पर शुरू हुआ सुधार कार्य

सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा और सार्वजनिक सुरक्षा एक गंभीर समस्या बन चुकी है। ऐसे में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद विभिन्न उपायों पर काम शुरू किया गया है। खासकर देहरादून शहर के ओएनजीसी चौक और अन्य प्रमुख चौराहों पर सड़क सुधार कार्यों की योजना बनाई गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सड़क सुरक्षा को लेकर रेखीय विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सड़क सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में यह तय किया गया कि ओएनजीसी चौक समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं ताकि दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आ सके।

इसके तहत ओएनजीसी चौक पर गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगाए गए हैं, जिससे गाड़ियों की गति धीमी हो रही है। सड़क सुरक्षा के साथ-साथ चौराहों और सड़कों का सुधार कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जिलाधिकारी ने 30 लाख की धनराशि स्वीकृत की थी, जिसके तहत ये कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं।

साथ ही, सड़क पर स्थित वर्नेबल स्पॉट्स पर जेब्रा क्रॉसिंग और थ्रीडी स्पीड ब्रेकर बनाने की योजना भी बनाई गई है। यह कार्य मानकों के अनुरूप किया जा रहा है ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी रोकथाम हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments