Sunday, December 28, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ उपचुनाव: रुद्रप्रयाग में BJP की ऐतिहासिक जीत, आशा नौटियाल विजेता, CM...

केदारनाथ उपचुनाव: रुद्रप्रयाग में BJP की ऐतिहासिक जीत, आशा नौटियाल विजेता, CM धामी और रमेश पोखरियाल ने बताया जनता का मोदी जी पर भरोसा

आप को बता दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान: केदारनाथ उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक, जनता के विश्वास का प्रतीक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय को ऐतिहासिक और जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं ने जनता का भरोसा अर्जित किया है।”

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “केदारनाथ की देवतुल्य जनता ने क्षेत्रवाद, जातिवाद, झूठ और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है।” उन्होंने इस विजय को प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए समर्पित करते हुए कहा कि, “यह जनादेश हमें और अधिक मेहनत से जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।”

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केदारनाथ की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर काम करती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, मंत्रीगण, विधायकगण और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments