Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी: मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में विधिक सेवा शिविर, तैयारियों का निरीक्षण,शिविर...

टिहरी: मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में विधिक सेवा शिविर, तैयारियों का निरीक्षण,शिविर में विभिन्न प्रमाणपत्रों का वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण, और कानूनी परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

आप को बता दे

17 नवंबर, 2024 को जय किसान इण्टर कॉलेज रौढ़धार में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर मा. मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल की अध्यक्षता में आहूत किया जायेगा।

शिविर आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को समस्त अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर बैठक की। उन्होंने रोड हेड से कार्यक्रम स्थल तक आवाजाही पैदल मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी कक्ष, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, शौचालय, स्टॉल स्थल का आदि का निरीक्षण कर जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विद्युत विभाग को विद्युत व्यवस्था तथा गेट के सामने के विद्युत पोल को अन्यत्र शिफ्ट करने को कहा गया। वन विभाग को पेड़ों की लॉपिंग करने, लोक निर्माण विभाग को टेंट, मंच, साउंड सिस्टम, पावर बैकअप आदि व्यवस्था करने, डीएसओ को खानपान की समुचित व्यवस्था करने, जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था करने को कहा गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, रेलिंग और गेट की पेंटिंग, हेल्थ चेकअप कैंप, फूड सेफ्टी, नेट कनेक्टिविटी, साफ सफाई आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा सभी अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर रहकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।

शिविर प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। शिविर में विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र यथा आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाए जाने, आम जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाइयां वितरित करने, विभागीय स्टालों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही आम जनता को कानूनी जानकारी, परामर्श एवं सहायता प्रदान की जायेगी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेगें। उन्होंने लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर एडीएम के.के. मिश्रा, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, सीओ नई टिहरी ओसिन जोशी, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ रतूड़ी, डीएसओ मनोज डोभाल, ईई पीडब्ल्यूडी बोराडी योगेश कुमार, ईई जल संस्थान देवप्रयाग नरेश पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments