Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ उपचुनाव: अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन में रुद्रप्रयाग की जनता ने भरी...

केदारनाथ उपचुनाव: अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन में रुद्रप्रयाग की जनता ने भरी हुंकार, कांग्रेस के कुशासन और तुष्टिकरण की राजनीति पर साधा निशाना; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP को प्रचंड बहुमत दिलाने का संकल्प

आप को बता दे

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान: कांग्रेस के कुप्रबंधन और तुष्टिकरण नीति का जवाब देगी केदारनाथ की देवतुल्य जनता

रुद्रप्रयाग में आयोजित अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई भीषण आपदा के समय तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सनातन विरोधी और तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि केदारनाथ की जनता इस उपचुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब देने का मन बना चुकी है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को भी रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा तत्परता से कार्य किया है, और इसका परिणाम है कि केदारनाथ विधानसभा का हर नागरिक भाजपा को एक बार फिर से विजयी बनाने के लिए उत्साहित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments