Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी में सड़क सुरक्षा पर बड़ा अभियान: IG देहरादून के आदेश पर...

टिहरी में सड़क सुरक्षा पर बड़ा अभियान: IG देहरादून के आदेश पर SSP आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस ने संभाला मोर्चा, कैम्पटी फॉल बाजार और मसूरी बैण्ड पर ताबड़तोड़ चेकिंग

आप को बता दे

सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु टिहरी पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया चैकिंग अभियान

🟢 आज दिनांक 11.11.2024 को पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, देहरादून के आदेश पत्राँक आर-21/2024 के अनुपालन में, आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद टिहरी गढ़वाल, के आदेश के क्रम में

🔵 थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा अलग-अलग दो टीमों का गठन कर थाना हाजा क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, रैश ड्राईविंग, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड़, दुपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने, बिना हैलमैट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों ,मोबाइल फोन पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी चालानी कार्यवाही करने व लाईसेन्स निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु थानाध्यक्ष कैम्पटी के नेतृत्व में प्रथम टीम में नियुक्त म0उ0नि0 प्रेमा काण्डपाल व अन्य पुलिस फोर्स द्वारा कस्बा कैम्पटी फॉल बाजार में थाना हाजा के सरकारी वाहन से एनाउंसमेंट कर वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करने, अनावश्यक रोड़ के किनारों, संकरे स्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आगे खड़े न करने के सम्बन्ध में आम जनता, वाहन चालकों, व्यापारियों को जागरुक किया गया।

🟣 साथ ही उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान कर प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी। साथ ही द्वितीय टीम में नियुक्त उ0नि0 टीपी अनिल नेगी के नेतृत्व में टीम द्वारा विकासनगर -बड़कोट मार्ग पर मसूरी बैण्ड पर बैरियर स्थापित कर चालानी कार्यवाही की गयी।

पुलिस टीम का विवरण
प्रथम टीम-
1.थानाध्यक्ष विनोद कुमार ।
2.म0उ0नि0 प्रेमा काण्डपाल ।
3.कानि0 223 जसवीर सिंह ।
4.कानि0 186 राजेन्द्र सिंह ।
5.म0कानि0 टीपी विनीता ।
6.कानि0 88 शुभम ।

द्वितीय टीम-
1.उ0नि0 TP अनिल नेगी- प्रभारी डायल 112 …
2.कानि0 147 TP सुरेश चौहान।
3.कानि0 121 TP भजनपाल सैनी ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments