Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडमरचूला सड़क दुर्घटना: हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का एम्स ऋषिकेश दौरा,...

मरचूला सड़क दुर्घटना: हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का एम्स ऋषिकेश दौरा, नैनीताल जिले के घायलों का हालचाल जाना

आप को बता दे

हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रामनगर दुर्घटना में घायलों का जाना हालचाल

दिल्ली से देहरादून लौटते ही हरिद्वार से सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल पहुंचे। यहाँ उन्होंने हाल ही में मरचूला, रामनगर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल लिया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सभी घायलों का कुशल चिकित्सकों की देख-रेख में समुचित उपचार किया जा रहा है, और अस्पताल की टीम ने उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है।

सांसद ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वह माँ गंगा से प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल जल्द स्वस्थ हों। रावत का यह मानवीय कदम दुर्घटना प्रभावित परिवारों को संबल देने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments