Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई: 308...

देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई: 308 शराबियों पर पुलिस का शिकंजा, 1.02 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

आप को बता दे

शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी

सार्वजनिक स्थान पर जाम छलकाने वालो को दून पुलिस उतार रही सुरूर

विगत 01 सप्ताह के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 308 व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही

कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों से कुल 1,02,250 /- ₹ का वसूला गया जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए विगत 01 सप्ताह के दौरान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 308 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान कर कुल 1,02,250 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जनपद में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए 152 व्यक्तियों के चालान किये गए तथा 60,000 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments