Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुड़की रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन स्माइल टीम की तत्परता: गुमशुदा 9 वर्षीय...

रुड़की रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन स्माइल टीम की तत्परता: गुमशुदा 9 वर्षीय बिहार निवासी बालक को परिजनों से मिलवाया, जीआरपी उत्तराखंड का सराहनीय प्रयास

आप को बता दे

बिहार निवासी 09 वर्षीय बालक को ऑपरेशन स्माइल टीम जीआरपी ने परिजनों के सकुशल किया सुपुर्द

अपर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  द्वारा गुमशुदा बच्चों महिलाओं को पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 15/10/2024 से दिनांक 15/12/2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है
इसी क्रम में श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड महोदय व श्री स्वप्निल मुयाल पुलिस, उपाधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड महोदय नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल टीम के दिशा- निर्देशन में ऑपरेशन स्माइल टीम जीआरपी की महिला कांस्टेबल शर्मिला आज दिनांक 08/11/2024 चौकी जीआरपी रुड़की रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन स्माइल टीम में ड्यूटीरत थी, तभी एक बच्चा प्लेटफॉर्म पर रोता हुआ मिला जिसने अपना नाम/पता,उम्र- 09 साल निवासी- बेलगुडी थाना- सिटी जिला अररिया, बिहार बताया। भारी मशक्कत के बाद उपरोक्त बालक के माता-पिता की तलाश कर चौकी बुलाया व उपरोक्त को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजन बहुत खुश हुए व ऑपरेशन स्माइल टीम जीआरपी उत्तराखंड का आभार प्रकट किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments