आप को बता दे
पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के वाहनों को किया सीज तथा सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध की कड़ी कार्यवाही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक स्थलों, तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.11.2024 को सांय से लेकर देर रात्रि तक चले सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 05 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण हेतु भेजे गये। शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
नाम पता हुडदंगी।
1.साजिद अली (उम्र 18वर्ष) पुत्र हसन,निवासी- गाड़ीघाट कोटद्वार।
2.अजीम उ(म्र22वर्ष) पुत्र सलीम अहमद, निवासी- गाड़ीघाट कोटद्वार।
3. रोहित नेगी (उम्र29 वर्ष) पुत्र स्व दिगम्बर सिंह नेगी, निवासी- ग्रास्टन गंज कोटद्वार।
4. सक्षम गुसाई (उम्र-28वर्ष ) पुत्र नरेश गुसाईं, निवासी- लकड़ी पड़ाव कोटद्वार।
5. अनूप बिष्ट (उम्र 28 वर्ष) पुत्र पुरन बिष्ट,निवासी- लालपानी कोतवाली कोटद्वार।
नाम पता शराब पीकर वाहन चलाने वाले
1. आशीष रावत पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी- तेलीपाड़ा कोटद्वार।
वाहन संख्या- UK12D 5951 (मोटर साइकिल)
2. अमित कुमार पुत्र श्री नरपत सिंह, निवासी- आमपड़ाव थाना कोटद्वार।
वाहन संख्या- UK15D 3363 (कार)



