आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा के ग्राम नगला तराई में ₹2.54 करोड़ की लागत से प्राचीन माँ पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्माण कार्य से न केवल मंदिर की भव्यता बढ़ेगी बल्कि यह क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करने में विशेष भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता से अपील की कि वे इस कार्य में सहयोग करें और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासी उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।




