आप को बता दे
थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा कार से शराब की तस्करी कर रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में नशे के तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। थानाध्यक्ष महोदय के निर्देशन में कल दिनांक- 01.11.2024 की देर रात चेकिंग के दौरान पुराना थाना बैरियर के पास ऑटो k10 रजि0 नं0- uk03 Ta 1955 के चालक अमित नाथ गोस्वामी पुत्र श्री मदन नाथ गोस्वामी निवासी ग्राम मछियाड थाना रीठा साहिब जिला चंपावत उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 12 बोतल माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब एवं 05 लीटर शराब खाम जरकिन में भरी हुई बरामद हुई। उक्त बरामदा नाजायज शराब रखने एवं परिवहन करने के अपराध में अभियुक्त चालक अमित नाथ गोस्वामी को धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया एवं संलिप्त कार को नियमानुसार सीज कर अभियोग पंजीकृत कराया गया।
पुलिस टीम-
1- उ0निरी0 तेज कुमार
2- कानि0 मनोज कुमार
3- कानि0 मुस्तफा अंसारी



