Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचम्पावत में SSB और ITBP जवानों संग दीपावली मनाई, पौधारोपण कर मुख्यमंत्री...

चम्पावत में SSB और ITBP जवानों संग दीपावली मनाई, पौधारोपण कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर जवानों को दी शुभकामनाएँ

आप को बता दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों के साथ मनाई दीपावली, दिए शुभकामनाएं और किया पौधारोपण

चम्पावत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के साथ दीपावली मिलन समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया और पौधारोपण कर जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा, “माँ भारती की रक्षा में सीमाओं पर डटे हमारे वीर जवानों के बलिदान और समर्पण के कारण ही हम अपने परिवारों के साथ सुरक्षित रह कर त्योहार मना पाते हैं।” उन्होंने कहा कि हमें अपने इन वीर जवानों पर गर्व है, जो कठिन परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

दीपावली के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस और समर्पण को सलाम करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया, जो पर्यावरण संरक्षण और हरियाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments