आप को बता दे
बागेश्वर पुलिस
दीपावली पर्व के मद्देनजर भीड़-भाड वाले स्थानों पर बागेश्वर पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

पैदल गश्त के माध्यम से आपराधिक और अराजक तत्वों पर है सतर्क दृष्टि।

पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के दिशा-निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में दीपावली त्यौहार के मध्यनजर जनपद बागेश्वर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भीड-भाड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त कर आपराधिक और अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।




