आप को बता दे
पुलिस अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र,बागेश्वर।
दीपावाली पर्व के दृष्टिगत सरयू बगड़ के तट पर आतिशबाजी/पटाखों की दुकानों पर चलाया अग्नि सुरक्षा अभ्यास

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर महोदय द्वारा दीपावाली पर्व को दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा ड्यूटी पर विशेष सतर्कता बरती जाने हेतु निर्गत आदेश– निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 29/10/2024 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO गोपाल सिंह रावत के कुशल मार्गदर्शन में प्रातः समय से फायर स्टेशन बागेश्वर की फायर यूनिट मय फायर उपकरणों सहित बागेश्वर नगर क्षेत्र में अस्थाई आतिशबाजी बिक्री हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा चयनित स्थल बागनाथ मंदिर स्थित सरयू बगड़ के तट पर आतिशबाजी /पटाखों की दुकानें पर अग्नि सुरक्षा ड्यूटी पर मुस्तैद होकर किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना से निपटने के लिए सरयू नदी पर फ्लोटिंग पम्प को स्टार्ट किया तथा पम्प से डिलीवरी हाउस पाइप के माध्यम से पानी फेंकने का सफलता पूर्वक अभ्यास किया गया किया गया।
संबंधित दुकान संचालको को अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर सावधानी बरतने हेतु बताया गया।




