आप को बता दे
जनपद पुलिस/प्रशासन ने स्पोर्टस स्टेडियम के बच्चो के साथ रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री के माध्यम से एकता और अखण्डता का दिया संदेश ।

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरी गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में आज दिनांक 29 अक्टूबर, 2024 को जनपद पुलिस व जिला प्रशासन ने भारत के लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से पहले, राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर, स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ के छात्र/छात्राओं के साथ ‘रन फॉर यूनिटी’ क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।
इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं और पुलिस कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना था।

इस दौरान एसडीएम जसवीर सिंह, सीओ परवेज अली, यातायात निरीक्षक अय्यूब अली सहित अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।



