आप को बता दे
टिहरी पुलिस ने 570 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस का अभियान लगातार जारी।
, दिनांक 28.10.2024 को आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने क्षेत्र भ्रमण यातायात व्यवस्था/संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग के दौरान अगलाड पुल के पास से अमित कुमार पुत्र रमेश लाल निवासी ग्राम छमरोटा पो0 भंखोली थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी उम्र 19 वर्ष को बैग के अन्दर रखी 570 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 27/2024 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया। आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई के उपरांत अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
अभियुक्त का नाम पता-
अमित कुमार पुत्र रमेश लाल निवासी ग्राम छमरोटा पो0 भंखोली थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी उम्र 19 वर्ष।
बरामद मात्रा का विवरण- 570 ग्राम अवैध चरस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1. थानाध्यक्ष विनोद कुमार
2.उ0नि0 प्रवीण कुमार
3.अ0उ0नि0 आनन्द सिंह रावत
4.हे0कानि0 ना0पु0अकबर अली
5.कानि0 76 ना0पु0 सूर्यकान्त



