आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान: 108 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को मिला नियुक्ति पत्र, शिक्षा को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प

देहरादून। आज कैंप कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर्स को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों को आवश्यक संसाधनों की भी पूर्ति की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्रों की प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे अपने कौशल को निखार सकें और अपने करियर में उन्नति कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम कार्य में विश्वास करते हैं और इसी प्रतिबद्धता के साथ अब तक 18,300 से अधिक सरकारी पदों पर युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। जल्द ही अन्य विभागों में भी रिक्त पदों को भरने का अभियान चलाया जाएगा, जिससे प्रदेश की प्रशासनिक और विकास परक जरूरतों को पूरा किया जा सके।”

मुख्यमंत्री के इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा में सुधार करने के प्रति गंभीर है।




