आप को बता दे
उखीमठ, रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनसभा संबोधन, विकास यात्रा को साकार करने का संकल्प
आज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के नामांकन के उपरांत आयोजित विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत के अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लेते हुए देवतुल्य जनता से भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य, सुगम यात्रा मार्ग और स्थानीय रोजगार के नए अवसरों का उल्लेख करते हुए इसे केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के स्वर्णिम भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। जनसभा में भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर अपना विश्वास जाहिर किया और विकास कार्यों के प्रति अपना समर्थन प्रदर्शित किया।

मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि क्षेत्र की जागरूक जनता भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल को प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी और इस विकास यात्रा को और मजबूती मिलेगी।




