आप को बता दे
अग्निशमन अधिकारी, बागेश्वर/अल्मोड़ा द्वारा फायर स्टेशन बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
आज दिनांक 27/10/2024 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बागेश्वर/अल्मोड़ा एन0 एस0 कुंवर द्वारा फायर स्टेशन बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
जिसमें फायर स्टेशन में दिवसाधिकारी LFM गणेश चंद द्वारा परेड का नेतृत्व करते हुए सीएफओ महोदय को रिपोर्ट दी गई तदोपरांत फायर स्टेशन वाचरूम का निरीक्षण किया जिसमें F/W लोकेश वावर्दी दुरूस्त वाचरुम ड्यूटी पर तथा FM राजेंद्र प्रसाद वावर्दी संतरी पहरा ड्यूटी पर सतर्क तैनात पाए गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर/अल्मोड़ा महोदय द्वारा फायर स्टेशन कार्यालय/स्टोर/MT स्टोर के अभिलेखों (बिल रजि0, निरीक्षण रजि0, फायर रिपोर्ट फार्म, फायर रिपोर्ट रजि0, कैश बुक, कार्या0से सबंधित अन्य कंज्यूमेबुल, नान कंज्यूमेबुल, कंडम स्टॉक बुक, MT कार्यालय रनिंग लॉग बुक प्रिंटिंग बुक) का निरीक्षण किया गया।
तपश्चात महोदय द्वारा फायर स्टेशन में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया फायर स्टेशन परिसर की साफ-सफाई पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए फायर स्टेशन परिसर में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर श्री गोपाल सिंह रावत के द्वारा व्यक्तिगत प्रयासों से कराए जा रहे कार्यों की अत्यन्त सराहना की गई।*
इसके अतिरिक्त आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कर्मचारियों को परिसर में सत प्रतिशत उपस्थिति, एवं विशेष सतर्कता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया, बाद निरीक्षण के Fs से गंतव्य को प्रस्थान किया गया



