Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में सरस मेला: इंडियन ओशन और जौनसारी लोक गायन ने मोहा...

देहरादून में सरस मेला: इंडियन ओशन और जौनसारी लोक गायन ने मोहा मन, राजस्थान की राजस्थानी जूतियों की धूम

आप को बता दे

देहरादून,24 अक्टूबर 2024,(जि.सू.का.), रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले सातवें दिन आज पर्यटन एवं उद्योग विभाग द्वारा होम स्टे व्यवसाईयों सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमियों एवं लाभार्थियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं आयोजित दस दिवसीय सरस मेले में सायं इंडियन ओशन बैंड द्वारा अपनी प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मनमोहा तथा थिरकने पर मजबूर कर दिया, वहीं लोक गायक रेशमा शाह एवं राजेंद्र सिंह द्वारा जोनसारी लोक गायन से सभी का मन मोह लिया लोगों को खूब थिरकाया ।

सरस मेले में राजस्थान से आए इंदिरा महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता देवी सवासिया ने बताया कि वह राजस्थानी जूती का व्यापार कर रही है तथा प्रत्येक दिन 8 से ₹10000 की सेल हो जाती है। उन्होंने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में स्वयं सहायता समूहों के लिए अच्छा माहौल है तथा यहां के स्वयं सहायता समूहों से जानकारी मिली कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के उत्थान हेतु अनेको योजनाएं संचालित की जा रही है तथा यहंा की लखपति दीदी योजना ने खासा प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की भांति उन्हें उत्तराखंड में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। स्वयं सहायता समूह द्वारा इस आयोजन के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।

शाम के कार्यक्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी, निदेशक ग्राम में विकास अभिकरण विक्रम सिंह आदि अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments