Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदीपावली और राज्य स्थापना दिवस पर सुरक्षा-स्वच्छता के कड़े निर्देश: देहरादून सचिवालय...

दीपावली और राज्य स्थापना दिवस पर सुरक्षा-स्वच्छता के कड़े निर्देश: देहरादून सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अहम बैठक, सभी जिलों में विशेष अभियान का ऐलान

आप को बता दे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए दीपावली और राज्य स्थापना दिवस पर सुरक्षा-स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून। आगामी दीपावली पर्व और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश में स्वच्छता और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से आग्रह किया कि दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के मद्देनजर सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए नियमित सैंपलिंग की जाए, और गुणवत्ता में कमी या मिलावट पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थूकने की घटनाओं को भी रोकने के लिए उन्होंने उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

अग्निशमन सेवाओं की सुचारू व्यवस्था के साथ, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी आपातकालीन सेवाएं, विशेषकर बर्न यूनिट, 24 घंटे चालू रहें। इसके साथ ही, प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाए ताकि इन पर्वों के दौरान कोई अवांछित घटना न हो।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि इन निर्देशों का पूरी कर्तव्यनिष्ठा और सावधानी के साथ पालन किया जाएगा ताकि राज्यवासी सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में पर्वों का आनंद उठा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments