आप को बता दे
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा-2024 का शुभारंभ
उत्तराखंड के हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज बताया कि श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा-2024 को तीर्थ नगरी हरिद्वार के अधिष्ठात्री मायादेवी मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और परिक्रमा के पश्चात् रवाना किया गया। इस अवसर पर पूज्य संतों की उपस्थिति में यात्रा का शुभारंभ किया गया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह यात्रा राज्य के चारधाम और अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा करेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने यात्रा के सफल और सुरक्षित संपन्न होने की कामना की और सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन और संयम बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।



