Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडमानक ही राष्ट्र की प्रगति का आधार': सीएम धामी ने छात्रों को...

मानक ही राष्ट्र की प्रगति का आधार’: सीएम धामी ने छात्रों को किया प्रेरित

आप को बता दे

देहरादून: भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित ‘वर्ल्ड स्टैंडर्ड्स डे’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानक केवल तकनीकी दिशा-निर्देश नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास का आधार भी हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा बनाए गए 22,000 से अधिक मानक आज उद्योगों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों की गुणवत्ता और सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। इससे सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँच रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर विशिष्ट पहचान मिल रही है। प्रदेश सरकार निरंतर प्रदेश के उत्पादों को गुणवत्तापरक बना रही है, जिसका परिणाम है कि प्रदेश में निर्मित उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ये उत्पाद ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के माध्यम से घर-घर तक पहुँच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने छात्रों से मिले प्रेम और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्रों को मानकों के महत्व को समझने और उनके अनुपालन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments