आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा, ऊधम सिंह नगर में निर्माणाधीन एम्स सेटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान उन्होंने वहां कार्य कर रहे अभियंताओं और श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। ऊधम सिंह नगर में एम्स सेटेलाइट सेंटर के संचालन से जनपद और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस निरीक्षण के दौरान माननीय सांसद अजय भट्ट भी उपस्थित थे ।




