आप को बता दे
घोड़ा-खच्चर के माध्यम से शराब तस्करी कर रहे 03 नेपाली हुए गिरफ्तार
केदारनाथ धाम यात्रा पड़ाव गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आज चैकिंग के दौरान माल वाहक 03 खच्चरों से कुल 54 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर कर रहे तीन नेपाली मूल के व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
शराब परिवहन में उपयोग में लाये जा रहे सभी तीनों खच्चरों को जब्त कर फाटा भिजवाया गया है।
नाम पता अभियुक्तगण
1- जन सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी तिलागुफा जिला कालीकोट नेपाल।
2- धर्मेन्द्र बम पुत्र भीम बहादुर बम निवासी कालीकोट नेपाल।
3- सगत परिहार पुत्र कालू परिहार निवासी बासकोट जिला कालीकोट नेपाल।



