आप को बता दे
माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य के लिए थानाध्यक्ष, नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल, गोपाल दत्त भट्ट को किया गया सम्मानित ।

आज माननीय राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राजभवन ऑडिटोरियम में उत्तराखंड सूचना आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य के लिए थानाध्यक्ष, नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल, गोपाल दत्त भट्ट को सम्मानित किया गया ।
समारोह में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, एवं पुलिस महानिरीक्षक गड़वाल परिक्षेत्र, भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे l



