आप को बता दे
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर ली सत्य व अहिंसा की शपथ

आज 2 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी व जनपद के समस्त थाना/चौकी व शाखा पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किए गये। सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सत्य व अहिंसा की शपथ ली गयी।

इस अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अमित श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण कर उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सत्य व अहिंसा की शपथ दिलात हुये गांधी जी व शास्त्री जी के आदर्शों व बलिदानों का स्मरण किया गया, उनके द्वारा बताया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूरे विश्व में शान्ति व अहिंसा के लिए विख्यात हैं, हम सभी को सदैव उनके आदर्शों पर चलते हुये हिंसा को त्यागकर अहिंसा व शान्ति का मार्ग अपनाना चाहिए। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर जी के आदर्शों को याद करते हुये बताया गया कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्टता के प्रतीक हैं वह हम सभी के लिए आदर्श हैं, उन्होने हमेशा देश को सर्वोपरि समझते हुये अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी व समर्पण भाव के साथ निर्वहन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भेंट स्वरुप कम्बल वितरित किये गये। वहीं जनपद के सभी थाना/चौकी व शाखाओं पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण कर अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को सत्य व हिंसा की शपथ दिलाते हुये गांधी जी व शास्त्री जी क बलिदानों को याद किया गया । अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर अपने-अपने थाना/चौकी व शाखाओं की साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया।




