Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी पुलिस ने गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयंती पर किया...

पौड़ी पुलिस ने गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयंती पर किया श्रद्धांजलि अर्पण, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की ली शपथ

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने व सौहार्द बनाये रखने की ली गयी शपथ।

सम्पूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सादगी के प्रतीक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन पौड़ी द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात सभी को सम्बोधित करते हुए इन महान विभूतियों द्वारा देश के लिए किये गये कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत पूर्वक बताकर उनके द्वारा सत्य, अहिंसा व ईमानदारी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अधीनस्थ पुलिस बल को गांधीजी के आदर्शों सत्य, अहिंसा के मार्ग पर प्रशस्त रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने हेतु कहा गया व इन महान विभूतियों के आदर्शों को भी आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर सत्य अंहिसा के मार्ग पर चलने व सौहार्द बनाये रखने की शपथ ली गयी। इस अवसर पर पुलिस लाइन में नियुक्त स्वच्छता कर्मियों के कार्यों को सराहते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  जया बलोनी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार  विभव सैनी द्वारा भी दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण कर अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर सत्य अंहिसा के मार्ग पर चलने व सौहार्द बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी।

साथ ही जनपद के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों/शाखा प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकियों/शाखाओं के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments