आप को बता दे
आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत पंचेश्वर पुलिस द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा मे चलाया गया सत्यापन अभियान
पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद क्षेत्रन्तर्गत सत्यापन अभियान चला कर बाहरी राज्यों व जनपदों से आये अपरिचित व्यक्तियों के नियमनुसार सत्यापन व आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त क्रम में आज दिनांक 30-09-2024 को थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस बल द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित ROP मण्डलक, ROP रौसाल, क़ीमटोली व पंचेश्वर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कानून व शांति व्यवस्था व आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत सघन सत्यापन अभियान संचालित किया गया। सत्यापन कार्यवाही /सघन गश्त /चेकिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षा, क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कानून व शांति व्यवस्था व आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत निरन्तर सत्यापन अभियान, गश्त व सघन चेकिंग जारी है।
दृष्टिगत..



